गाल बजाना मुहावरे का अर्थ क्या है और वाक्य प्रयोग

Meaning
‌‌‌गाल बजाना मुहावरे का अर्थ (gaal bajana muhavare ka arth) – बढ़-चढ़कर बातें करना, डींगें मारना

गाल बजाना पर टिप्पणी

उदाहरण- प्राचीन काल में राजाओं के दरबार में जो गायक, भांड, लेखक आदि होते थे वह राजा की प्रशंसा में खूब कविताएं, गायन, रचनाएं लिखते थे और गाते थे फिर चाहे वह झूठी ही क्यों ना हो, इसी को गाल बजाना कहते हैं, और दरबारी राजा के सामने गाल बजा कर उनसे स्वर्ण मुद्रा प्राप्त करने की हेतु रखते थे. 

गाल बजाना का वाक्य प्रयोग

वाक्य – तुम गाल बजाने के बजाय यदि कुछ करके भी दिखाओ तो माने

वाक्य – इस दुनिया में गाल बजाने वाले बहुत मिल जाएंगे

वाक्य – प्राचीन काल में दरबार के कवि राजा के सामने उनकी प्रशंसा में खूब गाल बजाते थे

वाक्य – जो लोग कुछ काम धंधा नहीं करते अक्सर वही गाल बजाते हैं