जैसे को तैसा मुहावरे का अर्थ, वाक्य और कहानी story in hindi

Meaning
जैसे को तैसा मुहावरे का अर्थ (jaise ko taisa muhavare ka arth) – जैसा कर्म करोगे वैसा फल पाओगे

जैसे को तैसा मुहावरे का अर्थ आसान भाषा में

यह प्रसिद्ध लोकोक्ति है।आम तौर पर ऐसी मान्यता है खासकर भारत में कि जो जैसा कर्म करता है उसे वैसा फल मिलता है।

यदि कोई अच्छा काम करता है तो उसे अच्छा फल मिलता है मगर इसके विपरीत बुरा काम करने पर बुरा फल ही मिलता है।

उदाहरण के तौर पर यदि कोई आपसे अच्छे से बात करता है तो आप भी उसे अच्छे से बात करते हैं मगर कोई आपको बुरा भला कहे तो आप वापस उसे बुरा भला ही कहेंगे इसलिए जैसे को तैसा और यह न्याय संगत भी है।

जैसे को तैसा मुहावरे का वाक्य में प्रयोग

वाक्य प्रयोग – राकेश की आदत बन गई थी दूसरों को ठगने कि. आज वह खुद ठगा गया तो मानो जैसे को तैसा मिला।

वाक्य प्रयोग – एक व्यक्ति अपने बेटे को बहुत डांटा करता था।बेटा बड़ा होने के बाद पिता को छोड़ गया।अब बुढ़ापे में वह व्यक्ति बड़े दुख में जी रहा है मानो जैसे को तैसा मिला है।

वाक्य प्रयोग – इंदिरा गांधी ने कई गौ सेवकों पर गोली चलवा दी थी।अंत में उनके सुरक्षाकर्मी ने हीं उन पर गोली दाग दी।यह तो जैसे को तैसा मिल गया।

वाक्य प्रयोग – भारत को चाहिए कि पाकिस्तान के प्रति जैसे को तैसा वाला रवैया अपनाएं।

वाक्य प्रयोग – राकेश बात बात पर जहर उगलता था।अब उसका बेटा भी  वैसा ही निकला।जैसे को तैसा मिला है 

जैसे को तैसा पर कहानी (story)