कलेजे का टुकड़ा मुहावरे का क्या अर्थ है वाक्य में प्रयोग

Meaning
कलेजे का टुकड़ा मुहावरे का अर्थ (kaleje ka tukda muhavare ka arth) – बहुत प्यारा होना

कलेजे का टुकड़ा पर टिप्पणी

यह मुहावरा अक्सर स्त्रियों द्वारा अपने संतानों के लिए प्रयोग होती है।

संसार में स्त्री ही एक ऐसी जीव है जिसके लिए उसकी संतान सबसे बहुमूल्य वस्तु है और अपनी संतान की रक्षा के लिए वह अपना जीवन भी न्योछावर कर सकती है।

अक्सर हमारी-आपकी माताएं अपने प्रिय लाल को अपने कलेजे से लगाए रहना चाहती हैं। “कलेजे का टुकड़ा होने” से तात्पर्य अत्यंत प्यारा होना होता है।

कलेजे का टुकड़ा का वाक्य प्रयोग

वाक्य – राकेश अपनी मां के कलेजे का टुकड़ा है

वाक्य – जब से मेरे कलेजे का टुकड़ा शहर पढ़ने गया है मैं बहुत बेचैन रहती हूं

वाक्य – नानी के 8 नाती और नतनी है मगर मैं ही उनके कलेजे का टुकड़ा हूं

वाक्य – जो भाई कभी मेरे कलेजे का टुकड़ा था वह आज मेरा सबसे बड़ा दुश्मन है