रंग लाना मुहावरे का अर्थ और वाक्य में प्रयोग

Meaning
रंग लाना मुहावरे का अर्थ (rang lana muhavare ka arth) – प्रभाव दिखाना

रंग लाना मुहावरे का अर्थ समझे

‘रंग लाना’ यह मुहावरे का प्रयोग ‘मेहनत’ शब्द के साथ होता है।

हम हर प्रकार के काम में मेहनत तो करते हैं पर जरूरी नहीं कि हमें सफलता भी मिले।

लाखों छात्र हर साल सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं मगर बहुत कम ही निकाल पाते हैं।लोग कई कई साल मेहनत करते हैं फिर भी सरकारी नौकरी नहीं निकाल पाते हैं।तब मन को कितनी असंतुष्टि होती है जब सालों की मेहनत निष्फल हो जाती है।

लेकिन जब मेहनत के फल स्वरुप सरकारी नौकरी लग जाए तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता।तब कोई कह सकता है कि मेहनत का फल हमें मिला और हमारी मेहनत ने हमारा जीवन बदल कर हम पर प्रभाव डाला है।

इस परिस्थिति में हम कह सकता है कि हमारी मेहनत रंग लाई अर्थात प्रभाव लाई।

रंग लाना मुहावरे का वाक्य में प्रयोग

वाक्य – हमें कभी भी हिम्मत नहीं हारना चाहिए।हमारी मेहनत एक ना एक दिन जरूर रंग लाती है।

वाक्य – पप्पू की कई वर्षों की मेहनत रंग ला ही दी आखिर वह अफसर बन ही गया।

वाक्य – कर्म करो फल की चिंता मत करो।तुम्हारी मेहनत देखना एक ना एक दिन जरूर रंग लाएगी।

वाक्य – कई वर्षों की लगातार प्रयास के बाद ही उनकी मेहनत रंग लाई और आज वह करोड़पति बन गए।

वाक्य – किसान खेत जोतता है, बीज बोता है, जल से सिंचाई करता है तब जाकर उसकी मेहनत रंग लाती है और फसल उगती है।