वीरगति को प्राप्त होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य में प्रयोग 

Meaning
वीरगति को प्राप्त होना मुहावरे का अर्थ (veergati ko prapt hona muhavare ka arth) – युद्ध में मृत्यु को प्राप्त होना

वीरगति को प्राप्त होना मुहावरे का अर्थ आसान भाषा में

यदि आपने महाभारत अथवा रामायण जैसे महाकाव्य पढ़ें अथवा देखे हैं तो आपने “वीरगति को प्राप्त होना” इस वाक्य को कई बार सुना होगा।

जब कोई व्यक्ति युद्ध में मारा जाता है तब इस मुहावरे का प्रयोग किया जाता है।

प्राचीन काल में वीरगति बड़ी सम्मानित उपाधि थी क्योंकि जो व्यक्ति अपने देश व समाज के लिए मरने को भी तैयार है वह तो बड़ा ही वीर होगा वरना हम और आप तो युद्ध अथवा मृत्यु के नाम से ही भयभीत होने लगते हैं।

जो युद्ध में पीठ दिखाकर भागते हैं वह कायर कहलाते है मगर जो साहसी व्यक्ति मृत्यु से भी ना भागे असल मायने में वही वीर है।

वीरगति को प्राप्त होना मुहावरे का वाक्य में प्रयोग

वाक्य प्रयोग – क्षत्रिय धर्म का पालन करने वाला यदि जंग में मारा जाए तब भी बड़े गौरव की बात है।ऐसे योद्धा को वीरगति की प्राप्ति होती है।

वाक्य प्रयोग – कायर मत बनो युद्ध करो और वीरगति को प्राप्त करो।

वाक्य प्रयोग – महाभारत के युद्ध में लाखों सेनानी वीरगति को प्राप्त हो गए।

वाक्य प्रयोग – लल्लू के नानाजी द्वितीय विश्व युद्ध में वीरगति को प्राप्त हो गए थे।

वाक्य प्रयोग – मैं देशभक्त हूं।अपने देश की रक्षा के लिए कभी भी वीरगति को प्राप्त होने से नहीं डरूंगा।