रफू चक्कर होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग

Meaning
रफू चक्कर होना मुहावरे का अर्थ (rafoo chakkar hona muhavare ka arth) – गायब होना या भाग जाना

रफू चक्कर होना पर टिप्पणी

सामान्य व ज्यादा उपयोग वाला मुहावरा।इसका अर्थ होता है गायब होना या कहीं से भाग जाना।इसके पास का दूसरा मुहावरा है नौ दो ग्यारह होना। दोनों का अर्थ एक ही है।

रफू चक्कर होना का वाक्य प्रयोग (sentence)

वाक्य – पुलिस को आता देख चोर चोरी का सामान छोड़ रफू चक्कर हो गए।

वाक्य – पिता को आता देख रामू खेल छोड़ रफू चक्कर हो गया।

वाक्य – गुंडों की धमकी से श्याम गांव से रफू चक्कर हो गया।

वाक्य – कुत्तों का समूह जंगली सांड को आता देख रफू चक्कर हो गया।

वाक्य – टपोरी आदमी सेठ को ठग कर रफू चक्कर हो गया।